Kawasaki Ninja ZX-10R Discount: जापानी बाइक निर्माता कावासाकी ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक कावासाकी निंजा जेडएक्स 10आर (Kawasaki Ninja ZX-10R) पर बड़ा डिस्काउंट देने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि इस बाइक पर 2.89 लाख तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद बाइक की मौजूदा कीमत 20.79 लाख से घटकर 17.90 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैध रहेगा।

Kawasaki Ninja ZX-10R Discount: कितनी कम हुई कीमत

पहले कीमत: 20.79 लाख (एक्स-शोरूम)

डिस्काउंट: 2.89 लाख

नई कीमत: 17.90 लाख (एक्स-शोरूम)

ऑफर वैधता: 31 मार्च 2026 तक

इस छूट के बाद ZX-10R भारत में मिलने वाली सबसे किफायती लीटर-क्लास सुपरस्पोर्ट बाइक्स में शामिल हो गई है।

BMW S 1000 RR से कितनी सस्ती

प्रीमियम सुपरस्पोर्ट बाइक सेगमेंट में जेडएक्स 10 आर की सीधी टक्कर BMW S 1000 RR के साथ होती है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत करीब 23.25 लाख है। इस डिस्काउंट के बाद ZX-10R अभी करीब 5.35 लाख सस्ती पड़ रही है, जो इसे सुपरबाइक सेगमेंट में काफी आकर्षक विकल्प बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Kawasaki Ninja ZX-10R में दमदार परफॉर्मेंस के लिए बड़ा इंजन दिया गया है, जो 998cc का इनलाइन-4 लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह 205 एचपी की पावर और 112 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्लिप असिस्ट क्लच और बाय डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर से लैस है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

ZX-10R में कई एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें IMU आधारित ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, कावासाकी लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, फुल एलईडी लाइटिंग, टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एयरोडायनामिक विंगलेट डिजाइन शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में शोवा सस्पेंशन, डुअल डिस्क फ्रंट ब्रेक और हाई-परफॉर्मेंस टायर मिलते हैं।

डिजाइन और रेसिंग डीएनए

जेडएक्स 10आर का डिजाइन काफी हद तक कावासाकी की वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप रेसिंग बाइक्स से प्रेरित है। इसका एग्रेसिव फ्रंट फेस, एयरोडायनामिक बॉडी और रेस-ट्यून चेसिस इसे ट्रैक-फोकस्ड सुपरबाइक बनाते हैं।

Jansatta Auto Expert Conclusion

2.89 लाख के बड़े डिस्काउंट के बाद कावासाकी निंजा जेडएक्स 10आर भारत में लीटर-क्लास सुपरबाइक खरीदने वालों के लिए एक शानदार डील बन गई है। दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कम कीमत इसे इस सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बनाती है।