JSW MG Motor India ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए 1 अप्रैल 2026 से अपनी ICE (पेट्रोल-डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए लिया गया है। हालांकि, कंपनी के प्रीमियम एमजी एमजी सेलेक्ट पोर्टफोलियो के तहत आने वाले मॉडल्स, साइबरस्टर और एम9 — इस कीमत बढ़ोतरी से बाहर रखे गए हैं।

कितनी बढ़ेंगी एमजी कारों की कीमतें?

मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर, MG कारों की कीमतों में लगभग 15,000 से 86,000 तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी मॉडल या वेरिएंट के हिसाब से सटीक बढ़ोतरी का खुलासा नहीं किया है।

MG कारों की मौजूदा कीमतें (मार्च 2026 तक)

सबसे सस्ती और महंगी MG कार

एमजी की सबसे किफायती कार कॉमेट ईवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख है। वहीं, सबसे महंगी एसयूवी ग्लोस्टर है, जिसकी कीमत 38.33 लाख से शुरू होती है।

क्यों बढ़ीं कीमतें?

कंपनी के अनुसार, कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से कीमतों में यह संशोधन किया गया है।

अन्य कंपनियां भी बढ़ा चुकी हैं दाम

एमजी से पहले टाटा मोटर्स, बीएमडबल्यू और मर्सिडीज बैंज जैसी ऑटो कंपनियां भी अप्रैल 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

आगे क्या होगा?

कीमत बढ़ाने के साथ ही एमजी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में नए मॉडल्स जैसे मेजेस्टर और हेक्टर- हेक्टर प्लस के डीजल वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की जाएगी।

Jansatta Automobile Expert Advice

एमजी की कार खरीदने वाले संभावित ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी डीलरशिप या एमजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड कीमतों की जानकारी लें, ताकि आपको अपनी कार के लिए बजट बनाते समय कोई परेशानी न आए।