भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रिय कार हुंडई वेन्यू ने सेफ्टी के मामले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जो हाल ही में इसी मिली सेफ्टी रेटिंग है। हुंडई वेन्यू ने हाल ही में भारत के क्रैश टेस्ट प्रोग्राम Bharat NCAP में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जिसके बाद वेन्यू अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित एसयूवी में शामिल हो गई है।
क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन
हुंडई वेन्यू को अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 31.15/32 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 44.46/49 अंक मिले हैं।
फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट: 15.15/16
साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट: 16/16
ट्रैफिक टेस्ट में ड्राइवर और को- ड्राइवर को ज्यादातर हिस्सों में ‘अच्छा’ प्रोटेक्शन मिला, जबकि कुछ हिस्सों में ‘पर्याप्त’ सेफ्टी दर्ज की गई।
बच्चों की सुरक्षा में भी दमदार
वेन्यू ने चाइल्ड सेफ्टी में भी शानदार प्रदर्शन किया, जो इस प्रकार है।
18 महीने के बच्चे के लिए: 7.46/8 (फ्रंटल), 4/4 (साइड)
3 साल के बच्चे के लिए: दोनों टेस्ट में फुल मार्क्स
CRS इंस्टॉलेशन: 12/12
हालांकि, व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 9 अंक मिले।
वेन्यू में सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट
हुंडई वेन्यू में स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले फीचर्स इस प्रकार हैं।
6 एयरबैग
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
हिल स्टार्ट असिस्ट
सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
रियर पार्किंग सेंसर
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
टॉप वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
सेफ्टी में आगे निकली वेन्यू
सेफ्टी के मामले में हुंडई वेन्यू ने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है, जो इस प्रकार है।
टाटा नेक्सॉन – 29.41 AOP
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO – 29.36 AOP
किआ सेरोस – 30.21 AOP
स्कोडा कायलाक – 30.88 AOP
हुंडई वेन्यू का एओपी स्कोर इन सभी से ज्यादा है, जबकी सीओपी में यह लगभग सभी से आगे है।
कीमत और इंजन
हुंडई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से 15.51 लाख के बीच है।
इंजन: 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल
माइलेज: 17.9 kmpl से 20.99 kmpl
