Holi 2026 Vehicle Care Tips: होली 2026 का त्योहार हर साल की तरह इस साल भी रंगों और उत्साह के साथ मनाया जाएगा लेकिन इस होली के रंग में भंग उस पड़ जाता है, जब आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर होली के कलर और उनके जिद्दी दाग पड़ जात हैं और उनको हटाने में आपके पसीने छूट जाते हैं। होली पर केमिकल वाले कलर आपके साथ साथ आपकी कार और बाइक के पेंट, ग्लास, सीट और मेटल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

खासकर केमिकल युक्त पक्के रंग वाहन की शाइन खराब कर सकते हैं और जंग की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। अगर सही समय पर सही तरीके से सफाई न की जाए, तो गाड़ी की रीसेल वैल्यू भी प्रभावित हो सकती है। यहां जानें होली पर अपने टू व्हीलर, फोर व्हीलर को रंगों से बचाने के असान उपाय।

Holi 2026 Car and Bike Care Tips: रंगों से बचाव के आसान उपाय

होली से पहले करें तैयारी

वैक्स पॉलिश जरूर करवाएं- होली से पहले कार या बाइक पर वैक्स कोटिंग करवाने से रंग सीधे पेंट पर चिपकते नहीं हैं और आसानी से साफ हो जाते हैं।

कवर का इस्तेमाल करें- अगर संभव हो तो अपने वाहन को कवर से ढककर रखें और खुले में पार्किंग से बचें।

सेरामिक कोटिंग बेहतर विकल्प- सेरामिक कोटिंग रंगों और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है।

होली के बाद रंग कैसे हटाएं?

तुरंत पानी से धोएं- अपनी गाड़ी पर पड़े रंग को सूखने से पहले साफ पानी से गाड़ी धो लें। हाई-प्रेशर वॉशर का हल्का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कार शैम्पू का इस्तेमाल करें- गाड़ी पर डिटर्जेंट या हार्श केमिकल का प्रयोग न करें यह गाड़ी के कलर और चमक को खराब कर सकता है, इसलिए केवल माइल्ड कार शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।

सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा- स्कूटर, बाइक या कार को धोने के बाद उसे किसी किसी भी कपड़े से रगड़कर पोछने से उसपर स्क्रैच आ सकेत हैं, इसलिए गाड़ी को हमेशा एक सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें।

शीशों और हेडलाइट की अलग सफाई- कार के शीशे साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल गाड़ी की हेडलाइट पर करें और हल्के हाथ से जमे हुए रंग को साफ करें।

गाड़ी पर रंग लगे तो क्या न करें

पेट्रोल या केरोसिन का इस्तेमाल- गाड़ी पर पड़े होली के रंग को साफ करने के लिए कभी भी पेट्रोल या केरोसिन का इस्तेमाल न करें, ऐसा करना गाड़ी के कलर और चमक के लिए घातक साबित हो सकता है।

हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें- गाड़ी पर जमा रंग को साफ करने के लिए कभी भी हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें, जैसा की उपर बताया गया है, हमेशा सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें।

स्क्रैपर का यूज न करें- अगर गाड़ी पर लगा होली का कलर सूख गया है, तो उसे छुड़ाने के लिए स्क्रैपर का उपयोग न करें, ऐसे करने पर गाड़ी के पेंट को नुकसान पहुंच सकता है।

Holi 2026 Vehicle Care: प्रोफेशनल डिटेलिंग कब करवाएं?

अगर स्कूटर, बाइक या कार पर लगा होली का रंग ज्यादा गहरा हो या दाग हट न रहे हों, तो प्रोफेशनल कार डिटेलिंग सेंटर पर पॉलिश या कंपाउंडिंग करवा सकते हैं। इससे पेंट की शाइन वापस आ जाती है।