देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को मामूली कॉस्मेटिक अपडेट्स और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया है। सबसे खास बात यह है कि अब कंपनी इस बाइक के लिए 72kmpl तक माइलेज का दावा कर रही है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर है।

क्या है कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने नई Super Splendor XTEC 2.0 को एक्स-शोरूम कीमत 86,500 (दिल्ली) के साथ मार्केट में उतारा है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 में वही पुराना और भरोसेमंद 124.7cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 10.7 एचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का कहना है कि इसमें दिया गया एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (APFI) सिस्टम और i3S आइडल स्टॉप स्टार्ट टेक्नोलॉजी माइलेज बढ़ाने में मदद करते हैं।

कितनी है माइलेज

हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 अब 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी, जबकि पुराने मॉडल में यह माइलेज 68kmpl थी।

नए फीचर्स क्या हैं?

नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें हैज़र्ड लाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, i3S टेक्नोलॉजी को दिया गया है। इनमें हैजर्ड लाइट्स इस बाइक में सबसे बड़ा और नया फीचर अपडेट है।

डिजाइन में क्या बदला?

नई बाइक में कुछ स्टाइलिंग अपडेट्स भी किए गए हैं, जिसमें नए डुअल टोन ग्राफिक्स, एक्सटेक 2.0 बैजिंग, 3डी हीरो एमलम, स्टीच्ड डुअल टेक्स्चर्ड सीट और नए रिम टेप्स शामिल हैं।

कलर ऑप्शंस

हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेंक 2.0 को 5 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है, जिसमें ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेज़िंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन शामिल हैं।

कीमत और मुकाबला

नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 की कीमत 86,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जिसका सीधा मुकाबला होंडा शाइन 125, टीवीएस रेडर 125 और बजाज पल्सर 125 के साथ होगा।