February 2026 EV Sales Report: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल बिक्री फरवरी 2026 में 13,669 यूनिट रही, जो फरवरी 2025 की 9,479 यूनिट के मुकाबले 44% की सालाना वृद्धि दर्शाती है, लेकिन जनवरी 2026 की 18,993 यूनिट की तुलना में 28% की गिरावट को भी दिखाती है। फरवरी 2026 का आंकड़ा जून 2025 के बाद से सबसे कम मासिक EV बिक्री भी रहा है। तो देर न करते हुए जान लीजिए फरवरी महीनें में बेस्ट सेलिंग टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स रिपोर्ट।

Tata Motors

टाटा मोटर्स फरवरी में 5,558 इलेक्ट्रिक कारों को बेचकर पहले नंबर की पोजीशन पर जमी हुई है और इस बिक्री के चलते कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 41प्रतिशत दर्ज की गई है। टाटा इलेक्ट्रिक कार्स के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में टाटा पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी, टियाओग ईवी प्रमुख हैं।

MG Motor India

एमजी मोटर इंडिया ने ने फरवरी में 3,310 यूनिट बेचीं और 24 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया। हालांकि सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट रही लेकिन FY26 में 47,567 यूनिट के साथ 81 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की है।

Mahindra

महिंद्रा ने फरवरी 2025 की 508 यूनिट से बढ़कर 2,913 यूनिट बेचीं, जो 473 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त है और कंपनी ने 21 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है।

VinFast

भारतीय बाजार में नए खिलाड़ी के रूप में उतरी विनफास्ट ने फरवरी 2026 में 384 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर सबकों चौंका दिया है, जिसने 3 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

BYD

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता बिल्ड योर ड्रीम यानी BYD की भारत में मौजूद कारों की बिक्री 306 यूनिट रही, जो पिछले साल से 10 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने जनवरी के मुकाबले 37 प्रतिशत की मंथ ऑन मंथन की वृद्धि दर्ज की है।

Hyundai Motor India

हुंडई मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 61 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद बिकी हुई कारों की संख्या 304 यूनिट रह गई है। इस गिरावट के पीछे क्रेटा इलेक्ट्रिक और आइओनिक 5 की कमजोर मांग को कारण माना जा रहा है।

Kia India

किआ इंडिया ने फरवरी 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की 295 यूनिट बेची हैं, जिसमें किआ कैरेंस क्लैविस ईवी की लॉन्चिंग के बाद मजबूत हुई ब्रांड की ईवी लाइनअप को माना जा रहा है।

Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 17 फरवरी 2026 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को लॉन्च किया है, जिसकी 214 यूनिट को बेचने में कंपनी सफल रही है। इस एसयूवी ने कंपनी को 1.57 प्रतिशत का मार्केट शेयर दिलाने के साथ ही लग्जरी ईवी सेगमेंट में 8 प्रतिशत की सालाना बढ़त भी दिलवाई है।

BMW India

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने फरवरी 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कुल 245 यूनिट को बेचा है, जिसके चलते लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कंपनी को 66 प्रतिशत का शेयर हासिल हुआ है।

Mercedes-Benz India

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने इस महीने मात्र 65 इलेक्ट्रिक कारों को बेचा है, जिसके चलते कंपनी को 10 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट देखने को मिली है।

इन टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों के अलावा अन्य ब्रांड्स की बात करें, तो फरवरी 2026 में एलन मस्क की टेस्ला ने 29 यूनिट (मॉडल वाई), वॉल्वो कार्स इंडिया ने 25 यूनिट और रॉल्स रॉयस मोटर कार्स ने 3 यूनिट की बिक्री दर्ज की है।

Jansatta Auto Expert Conclusion

फरवरी 2026 में ईवी बिक्री में महीने-दर-महीने गिरावट देखने को मिली, लेकिन सालाना आधार पर मजबूत 44 प्रतिशत की वृद्धि यह संकेत देती है कि भारतीय ईवी बाजार लंबी अवधि में तेजी से विस्तार कर रहा है।

टाटा मोटर्स अभी भी निर्विवाद रूप से लीडर बना हुआ है, जबकि महिंद्रा ने सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है। लक्जरी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू का दबदबा कायम है। हालांकि आने वाले महीनों में नए मॉडल और फेसलिफ्टेड वेरिएंट बाजार की दिशा तय करेंगे।