क्लासिक लेजेंड्स ने भारतीय बाजार में अपनी फिल्म क्रूजर बाइक येज्दी रोडस्टर का नया स्पेशल एडिशन रेड वुल्फ लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 2.10 लाख रखी गई है। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड रोडस्टर पर आधारित है और इसमें केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।

क्या है नया?

येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ एडिशन में कई आकर्षक बदलाव देखने को मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं।

डीप रेड पेंट फिनिश- जो नाम के अनुरूप बाइक को खास गहरे लाल रंग में पेश किया गया है।

अतिरिक्त क्रोम डिटेलिंग- एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर क्रोम टच दिया गया है।

यूनिक ब्राउन सीट- इस एडिशन में ब्राउन कलर की सीट दी गई है, जो इसे अलग पहचान देती है।

मॉड्यूलर सोलो/पिलियन सीट सेटअप- पहले की तरह इस बाइक में सोलो या ड्यूल सीट ऑप्शन बरकरार रखा गया है।

स्टैंडर्ड मॉडल के प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में नी-रिसेस वाला फ्यूल टैंक, वाइड रियर फेंडर, हगर, ट्विन-बारेल एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स को को बिना बदलाव जारी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें सेगमेंट का सबसे चौड़ा रियर टायर दिया गया है, जिससे रोड प्रेजेंस और ग्रिप बेहतर होती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल तौर पर रेड वुल्फ एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मिलने वाला इंजन 334cc का अल्फा 2 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जिसमें स्लीपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

कीमत और पोजिशनिंग

येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ एडिशन की शुरुआती कीमत 2.10 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। मगर स्टैंडर्ड रोडस्टर रेंज की कीमत 1.92 लाख से शुरू होती है। इस तरह रेड वुल्फ वेरिएंट रोडस्टर लाइनअप के टॉप एंड में रखा गया है।

मुकाबला किनसे?

भारतीय बाजार में येज्दी रोडस्टर का मुकाबला मुख्य रूप से रॉयल एनफील्ड मेटियोर350, होंडा एचनेस सीबी 350 और जावा 42 के साथ होता है।