देश की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स कम्यूटर मोटरसाइकिलों में शामिल बजाज पल्सर 220एफ (Bajaj Pulsar 220F) को आखिरकार वह अपडेट मिल गया है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बजाज ऑटो ने 2026 मॉडल में नई LED हेडलाइट शामिल की है, जिससे बाइक का लुक और विजिबिलिटी दोनों बेहतर हो गए हैं।

नई बजाज पल्सर 220एफ में पहले से मौजूद LED इंडिकेटर्स और नए ग्राफिक्स भी बरकरार रखे गए हैं। अपडेटेड Pulsar 220F की एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये (दिल्ली) रखी गई है, जो पिछले मॉडल की तुलना में 8,000 रुपये अधिक है।

Bajaj Pulsar 220F में क्या नया मिला?

नई पल्सर 220एफ का सबसे बड़ा अपडेट इसका एलईडी हेडलाइट यूनिट है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) भी दी गई हैं, जो बाइक को अधिक आधुनिक और प्रीमियम लुक देती हैं। पहले इस मॉडल में हैलोजन हेडलाइट मिलती थी, लेकिन अब एलईडी सेटअप के आने से रात में बेहतर रोशनी और ऊर्जा दक्षता का लाभ मिलेगा।

प्रमुख अपडेट्स की बात करें तो इसमें नई LED हेडलाइट, इंटीग्रेटेड LED DRLs, LED इंडिकेटर्स, नए ग्राफिक्स और चार कलर ऑप्शन शामिल हैं। हालांकि बाइक का सेमी-फेयर्ड डिजाइन और ओवरऑल स्टाइलिंग पहले जैसी ही रखी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

बजाज ने इस अपडेट में केवल फीचर्स पर ध्यान दिया है, जिसके चलते बाइक का इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.9 एचपी की पावर और 18.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।

फीचर्स की लंबी सूची

पल्सर 220एफ में पहले से ही कई आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिंगल-चैनल एबीएस, फुल डीसी इलेक्ट्रिकल सिस्टम, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
डिस्क ब्रेक्स, स्पोर्टी सेमी-फेयर्ड डिजाइन शामिल हैं।

क्या आने वाला है Pulsar का नया प्लेटफॉर्म?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज अपनी क्लासिक पल्सर रेंज को बड़े स्तर पर अपडेट करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में अगली पीढ़ी की पल्सर 125 को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

कंपनी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित मॉडल्स में चेसिस और सस्पेंशन में बड़े बदलाव कर सकती है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Pulsar 220F को भी इस नई पीढ़ी के अपडेट का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं।