Aston Martin Cars Price Cut: ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता ऐस्टन मार्टिन ने भारतीय बाजार में अपनी कारों की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी की कुछ कारें अब पहले के मुकाबले 4.02 करोड़ रुपये तक सस्ती हो गई हैं। इस बदलाव के बाद ऐस्टन मार्टिन की शुरुआती कीमत 4.99 करोड़ रुपये से घटकर 3.15 करोड़ रुपये हो गई है। सबसे बड़ी कटौती कंपनी की फ्लैगशिप कार वैनक्विश वोलांटे (Vanquish Volante) पर हुई है, जिसकी कीमत में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

Aston Martin की नई कीमतें: किस कार पर कितनी कटौती?

ऐस्टन मार्टिन की कारों की कीमतों में कमी अलग-अलग मॉडल के हिसाब से हुई है। वैनक्विश वोलांटे पर सबसे ज्यादा 4.02 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। वहीं, वैंटेज एस कूपे अब 1.84 करोड़ रुपये सस्ती हो गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Vanquish Volante पर सबसे बड़ी राहत

एस्टन मार्टिन की वैंक्विश वोलेंटे कंपनी की उन कारों में शामिल है, जिनकी कीमत में सबसे बड़ी कमी आई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.92 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 6.90 करोड़ रुपये रह गई है। इस तरह ग्राहकों को कीमत में 4.02 करोड़ रुपये की राहत मिलती है।

वहीं, वैनक्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से घटकर 6.40 करोड़ रुपये हो गई है। इस मॉडल पर 3.71 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। यानी अब इस लग्जरी कार को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले काफी कम रकम खर्च करनी होगी।

3.15 करोड़ में मिलेगी Aston Martin की एंट्री-लेवल कार

कीमतों में बदलाव के बाद वैंटेज एस कंपनी की भारतीय परफॉर्मेंस कार रेंज में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला विकल्प है। इसकी कीमत पहले 4.99 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब यह 3.15 करोड़ रुपये में उपलब्ध है। इसके रोडस्टर वर्जन की कीमत भी 5.26 करोड़ रुपये से घटाकर 3.35 करोड़ रुपये कर दी गई है।

DB12 S और DBX S भी हुए सस्ते

ऐस्टन मार्टिन की स्पोर्ट्स कार डीबी12 एस की कीमत अब 4.10 करोड़ रुपये है। पहले इसे खरीदने के लिए 6.62 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते थे। इस तरह इसकी कीमत में 2.52 करोड़ रुपये की कमी आई है।

डीबी12 एस वोलांटे की कीमत 7 करोड़ रुपये से घटकर 4.35 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कंपनी की परफॉर्मेंस एसयूवी डीबीएक्स एस अब 4.15 करोड़ रुपये में मिलेगी, जबकि इसकी पुरानी कीमत 6.80 करोड़ रुपये थी। इन दोनों मॉडलों पर भी 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है।

भारत में कैसे सस्ती हुईं ऐस्टन मार्टिन की कारें?

ऐस्टन मार्टिन की कारों की कीमतों में कटौती के पीछे भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता यानी India-UK FTA प्रमुख वजह है। इस समझौते के तहत पात्र ब्रिटिश वाहनों पर आयात शुल्क में राहत मिलने से कारों की लागत कम करने में मदद मिलती है। कंपनी ने इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हुए अपनी भारतीय कार रेंज की कीमतों में बदलाव किया है।

इसका असर केवल एक मॉडल पर नहीं, बल्कि वैंन्टेज, डीबी12, डीबीएक्स और वैनक्विश रेंज की सात कारों पर देखने को मिला है। सबसे ज्यादा फायदा वैनक्विश वोलांटे को हुआ है, जिसकी कीमत में 4.02 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है।

Aston Martin की इन कारों की कीमत में हुई भारी कटौती