आज साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। ‘पुष्पा’ स्टार अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। खासकर उनका कार कलेक्शन किसी सपने से कम नहीं है। करोड़ों की कीमत वाली हाई-परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-लक्ज़री गाड़ियां उनके गैराज की शोभा बढ़ाती हैं। आइए बर्थडे स्पेशल में जानते हैं उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में पूरी डिटेल—
Allu Arjun Birthday Special: लग्ज़री कारों के दीवाने हैं ‘पुष्पा’ स्टार
अल्लू अर्जुन न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि पूरे देश में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर की लाइफस्टाइल भी उतनी ही शानदार है, जितनी उनकी फिल्मों की सफलता। उनके कार कलेक्शन में Mercedes से लेकर Rolls-Royce तक शामिल हैं।
Mercedes-Benz CLA 220D

कीमत: लगभग ₹40-45 लाख
इंजन: 2.1L डीजल
पावर: 134 hp/300 Nm
टॉप स्पीड: 220 km/h
यह एंट्री-लेवल लग्जरी सेडान शानदार स्टाइल और स्मूद ड्राइव के लिए जानी जाती है।
Mercedes-Benz GLS 350 CDI

Mercedes-Benz V220d

कीमत: लगभग 85-90 लाख (पुराना मॉडल)
इंजन: 3.0L डीजल
पावर: 286 hp/600 Nm
टॉप स्पीड: 222 km/h
बड़ी फैमिली SUV, जो पावर और कम्फर्ट दोनों देती है।
Mercedes-Benz S350 CDI

कीमत: लगभग 1.3 करोड़
इंजन: 3.0L डीजल
पावर: 286 hp / 600 Nm
टॉप स्पीड: 250 km/h
Mercedes की फ्लैगशिप सेडान, जो लग्जरी का प्रतीक है।
Range Rover Vogue

कीमत: 2.5-3 करोड़
इंजन: 3.0L/4.4L
पावर: 335–387 hp
टॉप स्पीड: 250 km/h
ऑफ-रोडिंग और अल्ट्रा लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन।
Rolls-Royce Cullinan

कीमत: 6.5-7 करोड़
इंजन: 6.75L V12 पेट्रोल
पावर: 571 hp/850 Nm
टॉप स्पीड: 250 km/h
यह Allu Arjun के कलेक्शन की सबसे महंगी और प्रीमियम SUV है।
Hummer H2

कीमत: 75 लाख-1 करोड़ (इम्पोर्टेड)
इंजन: 6.2L पेट्रोल
पावर: 393 bhp/563 Nm
टॉप स्पीड: 190 km/h
दमदार लुक और मस्कुलर डिजाइन हमर की सबसे खास पहचान है।
Jaguar XJL

कीमत: 1 करोड़
इंजन: 2.0L डीजल
पावर: 177 bhp/430 Nm
टॉप स्पीड: 240 km/h
जगुआर एक्सजेएल क्लासिक लग्जरी और स्मूद ड्राइविंग के लिए मशहूर है।
Volvo XC90 T8 Excellence

कीमत: 1.5 करोड़
इंजन: 2.0L पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर
पावर: 402 bhp/640 Nm
टॉप स्पीड: 230 km/h
वोल्वो की इस लग्जरी कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स का शानदार मेल देखने को मिलता है।
‘Falcon’ Vanity Van (कस्टमाइज्ड)

कीमत: 5-7 करोड़ (अनुमानित)
अल्लू अर्जुन की यह लग्जरी वैनिटी वैन किसी 5-स्टार होटल से कम नहीं, जिसमें बेडरूम, लाउंज और हाई-एंड इंटीरियर शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन कार कलेक्शन कीमत कितनी है ?
अल्लू अर्जुन का पूरा कार कलेक्शन लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का माना जाता है, जिसमें हर कार अपनी कैटेगरी में टॉप क्लास है।
क्यों खास है Allu Arjun का कार कलेक्शन?
अल्लू अर्जुन कार कलेक्शन में हाई-परफॉर्मेंस से लेकर अल्ट्रा लग्ज़री का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जिसमें एसयूवी, सेडान और एमपीवी हर सेगमेंट के लग्जरी ऑप्शन शामिल हैं।
