टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे आरटीआर 160 4वी (Apache RTR 160 4V) का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक के सभी वेरिएंट्स में ऐसे फीचर्स जोड़ दिए हैं, जो पहले केवल टॉप वेरिएंट में मिलते थे। तो देर न करते हुए जान लीजिए इस बाइस की कीमत से लेकर नए फीचर्स तक हर छोटी बड़ी डिटेल।

सभी वेरिएंट्स में बड़े फीचर अपडेट

अब 2026 Apache RTR 160 4V के हर वेरिएंट क्लास-डी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, ऑल-एलईडी लाइटिंग, असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स को दिया गया है, जिसके बाइक का लुक और राइडिंग एक्सपीरियंस दोनों बेहतर हुआ है।

कीमत और वेरिएंट्स

नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी अब तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो इस प्रकार हैं।

सिंगल चैनल एबीएस- 1.25 लाख, जिसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।

डुअल चैनल एबीएस (यूएसडी) 1.31 लाख, जिसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क और एडजस्टेबल लीवर्स का फीचर मिलता है।

यूएसडी विद टीएफटी (टॉप वेरिएंट) – 1.37 लाख, जिसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल को दिया गया है।

इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज

बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसकी अलग अलग राइडिंग मोड में परफॉर्मेंस इस प्रकार है।

स्पोर्ट मोड: 17.6 एचपी की पावर और 14.7 एनएन टॉर्क

अर्बन/ रेन मोड: 15.6 एचपी की पावर और 14.1 एनएम टॉर्क

माइलेज: 41.4 kmpl

फीचर्स क्या हैं

नई अपाचे आरटीआर 160 4वी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें,तो इसमें डुअल चैनल ABS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट और डिस्क ब्रेक (फ्रंट और रियर) जैसे बड़े फीचर मिलते हैं।