टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड 2026 टाटा टियागो ईवी लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले कम रखी है। New Tiago EV को कंपनी ने नए एक्सटीरियर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी, अपडेटेड चार्जिंग टेक्नोलॉजी और रिफ्रेश्ड इंटीरियर के साथ पेश किया है।

2026 Tata Tiago EV कीमत और वेरिएंट्स

नई Tata Tiago EV चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

कंपनी बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) मॉडल भी ऑफर कर रही है, जिसमें शुरुआती कीमत सिर्फ 4.69 लाख है। इसके साथ ग्राहकों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा।

नया एक्सटीरियर डिजाइन

2026 Tata Tiago EV के एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें नया क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लीक LED हेडलैंप्स, नई LED DRLs, 15-इंच नए अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड LED टेललैंप्स, ड्यूल-टोन ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटीना और क्रोम फिनिश डोर हैंडल्स शामिल हैं।

टाटा टियागो ईवी कलर ऑप्शन

टाटा टियागो ईवी 2026 को कंपनी छह कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा है, जिसमें देहरादून ड्यू, सोबो सर्ज, पेंगोंग पल्स, माथेरन मानसून, प्यूर ग्रे और प्रिसटाइन व्हाइट शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

नई टाटा टियागो ईवी का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है, जिसमें मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट नीचे दी गई है।

10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले

डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

क्रूज कंट्रोल

रियर AC वेंट्स

कूल्ड ग्लवबॉक्स

वायरलेस चार्जिंग पैड

नया रोटरी ड्राइव सेलेक्टर

कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (40+ फीचर्स)

हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

टाटा टियागो ईवी की सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड

नई टाटा टियागो ईवी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें स्टैंडर्ड तौर मिलने वाले फीचर्स इस प्रकार हैं।

6 एयरबैग्स

360-डिग्री कैमरा

ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

ESP

ट्रैक्शन कंट्रोल

हिल होल्ड असिस्ट

TPMS

ABS with EBD

ऑटोमैटिक हेडलैंप्स

रेन सेंसिंग वाइपर्स

कंपनी का दावा है कि कार की स्ट्रक्चरल रिगिडिटी भी बेहतर की गई है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

नई टाटा टियागो ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं:

19.2kWh बैटरी पैक

पावर: 62hp
टॉर्क: 110Nm
MIDC रेंज: 226KM

24kWh बैटरी पैक

पावर: 75hp
टॉर्क: 114Nm
MIDC रेंज: 285KM

रियल-वर्ल्ड C75 रेंज:

19.2kWh: 160-170KM

24kWh: 205-215KM

24kWh वेरिएंट 0-60kmph सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकता है।

चार्जिंग टाइम

नई Tiago EV अब 40% तेजी से चार्ज होती है।

DC Fast Charging: 10-80% चार्ज सिर्फ 35 मिनट में

फास्ट चार्जिंग लाभ: 18 मिनट में 100KM रेंज

इसके अलावा इसमें 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

बैटरी वारंटी

24kWh वेरिएंट पर कंपनी पहली रजिस्टर्ड ओनर को लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी दे रही है, जबकि 19.2kWh वेरिएंट पर 8 साल / 1.6 लाख KM वारंटी मिलती है।

किसके साथ होगा मुकाबला

टाटा टियागो ईवी का इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में सीधा मुकाबला MG Comet EV और Citroen eC3 के साथ होगा।