Skoda Slavia Facelift 2026: दिवाली और फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए स्कोडा ने बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई स्लाविया की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.84 लाख रुपये तक जाती है। नई कार में डिजाइन से लेकर फीचर्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स तक कई अहम बदलाव किए गए हैं।

Skoda Slavia Facelift Price: कितनी है कीमत?

नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को कुल छह ट्रिम्स में पेश किया गया है। इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। खास बात यह है कि फेसलिफ्ट का बेस प्राइस पुराने मॉडल के लगभग बराबर रखा गया है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत पहले की तुलना में बढ़ी है।

डिजाइन में क्या बदला?

नई स्लाविया का बेसिक सिल्हूट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट और रियर डिजाइन को ज्यादा आधुनिक बनाया गया है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप और अपडेटेड डीआरएल सिग्नेचर दिए गए हैं। ग्रिल में नया क्रोम ट्रीटमेंट और आगे की तरफ ज्यादा स्पोर्टी बंपर मिलता है।

कार के पीछे नए एलईडी टेललैंप दिए गए हैं, जिनमें सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील और कुछ नए कलर ऑप्शन भी लाइनअप में जोड़े गए हैं। मॉन्टे कार्लो वेरिएंट को ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, रेड एक्सेंट और खास Monte Carlo बैजिंग के साथ ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है।

अंदर से भी हुई बड़ी अपडेट

स्लाविया फेसलिफ्ट के केबिन का मूल लेआउट काफी हद तक पहले जैसा है लेकिन फीचर्स में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें अब 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम में गूगल क्लाउड आधारित एआई असिस्टेंट दिया गया है। इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

पीछे बैठने वालों को मिलेगा मसाज फंक्शन

नई स्लाविया की सबसे खास खूबियों में से एक इसका रियर सीट मसाज फंक्शन है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर इस सेगमेंट में खास आकर्षण है। इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा भी जोड़ा गया है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों में कार को संभालना आसान हो सकता है। एयर कंडीशनिंग के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए इसमें नया वेरिएबल-जियोमेट्री कंप्रेसर भी दिया गया है।

8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

नई स्लाविया में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव 1.0 TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट में हुआ है। कंपनी ने पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह अब 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है।

कार में पहले की तरह 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलते हैं। 1.0 TSI इंजन 115hp और 178Nm का आउटपुट देता है, जबकि 1.5 TSI इंजन 150hp और 250Nm पैदा करता है। 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रखा गया है।

फीचर्स में क्या है नया

नई स्लाविया Slavia में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इनमें, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, रियर सीट मसाज फंक्शन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वेरिएबल-जियोमेट्री AC कंप्रेसर, LED हेडलैंप और टेललैंप, सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हैं। हालांकि, इसमें अभी भी पैनोरमिक सनरूफ नहीं दिया गया है और ADAS फीचर्स भी उपलब्ध नहीं हैं।

Skoda Slavia Facelift: डाइमेंशन

नई स्लाविया की लंबाई 4,552mm, चौड़ाई 1,752mm और ऊंचाई 1,507mm है। इसका व्हीलबेस 2,651mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 179mm है। कार में 521 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

किन कारों से होगा मुकाबला?

भारत में नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला मिड-साइज सेडान सेगमेंट की प्रमुख कारों से होगा। इसमें हुंडई वरना, होंडा सिटी और फॉक्सवैगन वर्टस शामिल हैं।