एमजी हेक्टर को पहली बार 2019 में लॉन्च किया गया था और इसका बड़ा अपडेट 2023 में देखने को मिला था और अब एमजी इंडिया 15 दिसंबर 2025 को 2026 एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट (2026 MG Hector Facelift) को आधिकारिक तौर पर पेश करने जा रही है, जो इस पॉपुलर SUV का दूसरा फेसलिफ्ट अवतार होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक सभी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
2026 MG Hector Exterior: पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक
2026 एमजी हेक्टर के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है।
क्या-क्या बदला है ?
नया क्रोम-गर्निश्ड फ्रंट ग्रिल
बेहतर तरीके से इंटीग्रेटेड MG लोगो
नया फ्रंट स्किड प्लेट डिजाइन
वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैंप
2025 मॉडल वाली फुल-विड्थ LED टेललाइट्स रहेंगी बरकरार
नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना
कुछ नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं
कुल मिलाकर, SUV का सिलुएट वही रहेगा लेकिन आगे से इसका लुक ज्यादा अर्बन और प्रीमियम दिखाई देगा।
2026 MG Hector Interior and Features
नई एमजी हेक्टर के इंटीरियर लेआउट में बड़ा बदलाव नहीं होगा, हां टेक्नोलॉजी का नया टच देते हुए इंफोटेनमेंट सिस्टम में नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
एमजी हेक्टर में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स
14-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन
वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
वेंटिलेटिड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
पैनोरमिक सनरूफ
वायरलेस चार्जिंग
वॉइस असिस्टेंट
एम्बिएंट LED लाइटिंग
Hector का 5-सीटर और Hector Plus का 7-सीटर लेआउट पहले की तरह ही बना रहेगा।
2026 MG Hector Engine and Powertrain
2026 MG Hector को डिजाइन से लेकर फीचर्स तक तमाम बड़े अपडेट दिए जाएंगे लेकिन पावरट्रेन के मामले में कंपनी इसके मौजूदा इंजन ऑप्शन्स को ही जारी रखेगी, जिसकी डिटेल इस प्रकार हैं।
| इंजन डिटेल्स | पावर | टॉर्क |
| 1.5L टर्बो पेट्रोल | 143 एचपी | 250 एनएम |
| 2.0L टर्बो डीजल | 170 एचपी | 350 एनएम |
ट्रांसमिशन ऑप्शन: इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल (पेट्रोल और डीजल) और CVT ऑटोमैटिक (सिर्फ पेट्रोल) का विकल्प मिलता है।
2026 MG Hector Launch Date and Rivals
MG Hector Facelift को 15 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर अनवील किया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत और बुकिंग डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Tata Harrier, Mahindra XUV700, Hyundai Alcazar और Tata Safari के साथ होगा।
Jansatta Automobile Expert Conclusion
2026 MG Hector Facelift प्रीमियम डिजाइन, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। खासतौर पर इसका नया फ्रंट लुक और हाई-टेक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।
(Source- Autocar India)
