बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय क्रूजर मोटरसाइकिल 2026 Bajaj Avenger Street 220 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मॉडल को लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि होती है। नई एवेंजर स्ट्रीट 220 को एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये के साथ मार्केट में उतारा गया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह बाइक एवेंजर क्रूज 220 से थोड़ी महंगी है, जिसकी कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, कंपनी ने एवेंजर स्ट्रीट 160 को भारतीय बाजार से हटाकर एवेंजर लाइनअप को केवल दो मॉडलों स्ट्रीट 220 और क्रूज 220 तक सीमित कर दिया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Bajaj Avenger Street 220 में 220cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो Avenger Cruise 220 में मिलता है।
इंजन स्पेसिफिकेशन
इंजन: 220cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड
पावर: 19 bhp @ 8,500 rpm
टॉर्क: 17.6 Nm @ 7,000 rpm
गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल
यह इंजन शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में आरामदायक राइडिंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है। लो-एंड टॉर्क बेहतर होने से लंबी दूरी की यात्राओं में भी बाइक सहज महसूस होती है।
डिजाइन और स्टाइल में क्या नया?
Avenger Street 220 को Cruise 220 की तुलना में अधिक शहरी और स्पोर्टी लुक दिया गया है। कंपनी ने इसमें कुछ अहम बदलाव किए हैं, जो इस प्रकार है।
प्रमुख डिजाइन बदलाव
लो-सेट हैंडलबार, जिससे अधिक कमांडिंग राइडिंग पोजिशन।
ब्लैक-आउट थीम के साथ आकर्षक लुक।
लंबी विंडशील्ड की जगह छोटा स्टबी वाइजर।
पिलियन बैकरेस्ट नहीं दिया गया।
लो-स्लंग क्रूजर स्टाइलिंग बरकरार।
चौड़ी और आरामदायक सीट।
कलर ऑप्शन
नई Avenger Street 220 दो रंगों इबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में उपलब्ध है। दोनों कलर विकल्प बाइक के ब्लैक्ड-आउट डिजाइन के साथ प्रीमियम और आकर्षक दिखाई देते हैं।
फीचर्स
बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स को दिया गया है, जिसमें फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, LED DRL, सिंगल-चैनल ABS, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं।
किससे होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में Bajaj Avenger Street 220 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड मेटेयोर 350, जावा 42 बॉबर, हार्ले डेविडसन एक्स440 और येजदी रोडस्टर से होगा।
