होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपडेटेड एसपी 125 को पेश किया है। नई 2023 होंडा एसपी 125 को भारत में 85,131 रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 125cc प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल दो वेरिएंट्स में पेश की गई है और अब इसमें नए उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए OBD2 कंप्लेंट इंजन दिया गया है।
2023 Honda SP 125: वेरिएंट के हिसाब से कीमतें
एसपी 125 वैरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम)
- 2023 Honda SP 125 एलॉय के साथ ड्रम ब्रेक 85,131 रुपए
- 2023 Honda SP 125 अलॉय के साथ डिस्क ब्रेक 89,131 रुपये
नई Honda SP 125 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट ड्रम ब्रेक की कीमत 85,131 रुपये है, अलॉय वेरिएंट वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक की कीमत 89,131 रुपये है, सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। Honda SP 125 अन्य 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है, जिनमें Hero Glamour, Hero Super Splendor, Honda Shine, TVS Raider, आदि शामिल हैं।
2023 Honda SP 125: क्या नया है?
वर्ष 2023 के लिए, Honda ने SP 125 को अपडेट किया है और अब यह OBD-2 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है जो इस साल 1 अप्रैल से लागू होंगे। Honda SP 125 में 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है। यह इंजन 10.7 बीएचपी और 10.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। होंडा एसपी 125 के साथ एक नया मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक पेंट स्कीम और वाइडर 100 एमएम रियर टायर भी दे रही है।
यहाँ कंपनी ने क्या कहा
2023 Honda SP 125 के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा, “ओबीडी-2 कंप्लेंट के साथ 2023 एसपी 125 को लॉन्च करने पर गर्व है जो न केवल स्पोर्टी और स्टाइलिश है बल्कि कीमत के मामले में भी काफी किफायती है। SP 125 हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है, और हमें विश्वास है कि यह मोटरसाइकिल के शौकीनों को एक असाधारण राइडिंग एक्सपीरियंस को देगा।