इतिहास पर सबसे बड़ा आरोप यही रहा है कि यह विजेताओं की स्मृति में लिखा जाता रहा है। इसमें वे लोग कम दिखाई देते हैं, जिनके श्रम, प्रतिरोध और आकांक्षाओं से समाज का वास्तविक इतिहास बनता है। सुमित सरकार ने इतिहास की इस चुप्पी को सुना।

उन्होंने किसान, मजदूर, विद्यार्थी, स्त्रियां, आदिवासी, निम्नवर्ग और उन असंख्य साधारण लोगों की खोज की जो अपने समय के मंच पर केवल संख्या नहीं होते हैं। सुमित सरकार ने इन्हें इतिहास को गति देनेवालों के रूप में देखा। उनका जन्म 1939 में हुआ था।

सुमित सरकार की इतिहास-दृष्टि को समझने के लिए उनकी पुस्तक ‘द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल, 1903-1908’ को समझना होगा। उन्होंने देखा कि आंदोलन समाज के अलग-अलग वर्गों तक कैसे पहुंचता है। इसके साथ ही उनकी पुस्तक ‘माडर्न इंडिया : 1885-1947’ आधुनिक भारत को समझने के लिए अहम किताबों में से एक है।

‘इंकलाब जिंदाबाद’ नारा सबसे पहले किसने दिया था? मौलाना हसरत मोहानी से भगत सिंह तक की कहानी

इसमें औपनिवेशिक शासन, राष्ट्रवाद, सामाजिक परिवर्तन और जनआंदोलनों को अलग-अलग रखने के बजाय एक जटिल सामाजिक प्रक्रिया के रूप में देखने की कोशिश की गई है।

सुमित सरकार के लेखन में वर्ग के साथ संस्कृति, सामाजिक चेतना और आम जीवन की भूमिका अहम है। इसमें इतिहास सिर्फ सत्ता का स्मारक नहीं है। ‘सबअल्टर्न स्टडीज’ की बुनियाद रखने के बाद उन्होंने खुद इसकी कुछ प्रवृत्तियों की आलोचना की। सरकार उस विचारधारा के वृत्त में खड़े होकर भी सवाल उठा देते थे, जिसके केंद्र बिंदु वे खुद थे। उनके ऐतिहासिक कर्म का लक्ष्य था-जनता की चेतना को समझना।

किताबें सिर्फ पन्ने नहीं, सभ्यताओं की स्मृति और भविष्य का रास्ता भी हैं | पुस्तक-संस्कृति

सुमित सरकार ने इतिहास को मृत अतीत के भाव से निकाल कर वर्तमान को समझने की जीवित पद्धति बनाया। 13 अगस्त 2026 को 87 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: हिटलर, स्टालिन से लेकर किम जोंग-उन तक, कुख्यात तानाशाहों के कुकृत्यों का लेखाजोखा

‘द डिक्टेटरशिप: वर्ल्ड्स मोस्ट नोटोरियस रूलर्स’ केवल तानाशाहों के इतिहास की सूची नहीं है, बल्कि यह बताती है कि जब किसी व्यक्ति के हाथ में पूरी सत्ता आ जाती है तो वह कैसे देशों को बदल देती है, लोगों की सोच को नियंत्रित करती है और इंसानियत को धीरे-धीरे खत्म करने लगती है। लेखिका प्रिया नारायणन ने इस किताब को सिर्फ अपराधों की कहानी बनाकर नहीं छोड़ा, बल्कि यह समझाने की कोशिश की है कि आखिर समाज बार-बार ऐसे नेताओं को क्यों स्वीकार कर लेते हैं, जबकि इतिहास उनके खतरनाक परिणामों को पहले ही दिखा चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक