सम्राट वन का डाकखाना जंगल के बीचों-बीच एक पुराने बरगद के पेड़ के नीचे बना था। बगल में एक छोटी-सी पगडंडी रेलवे स्टेशन की ओर जाती थी। डाकखाने की जिम्मेदारी थी कि जंगल के हर जानवर तक उसकी चिट्ठी, पार्सल, निमंत्रण, जरूरी सूचना और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री समय पर पहुंच जाए। इस डाकखाने का पोस्टमास्टर था – जाकी जिराफ।
जाकी ईमानदार और मेहनती था, लेकिन उसकी एक समस्या थी। वह हर काम खुद करने की कोशिश करता था और अपने कर्मचारियों की क्षमता के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी नहीं सौंप पाता था। सुबह से शाम तक वह काम में जुटा रहता, फिर भी डाक व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा था। कई बार तो चौकीदार गब्दू गधा देर से उठता तो डाकखाना ही देर से खुलता। कभी-कभी रेलवे स्टेशन पर डाक की इतनी सारी बोरियां आ जातीं कि बीनू बकरी और हैप्पी हिरण को दो-दो बार स्टेशन जाना पड़ता, वे बुरी तरह हांफ जाते।
बरसात में तो परेशानी और बढ़ जाती। घनी झाड़ियों के कारण उन्हें रास्ते दिखाई नहीं देते। कीचड़ में उन्हें पैर फिसलने का डर लगता और डाक की बोरियां भीगने का डर बना रहता। कई बार बीनू और हैप्पी रास्ता भूल जाते। एक दिन बीनू हांफती हुई लौटी। ‘जाकी जी! आज तो बड़ी मुश्किल से वापस आई हूं। रास्ते में इतनी झाड़ियां थीं कि मुझे लगा कहीं जंगल के दूसरे छोर पर न पहुंच जाऊं!’ हैप्पी हिरण भी बोला, ‘और ऊपर से इतनी भारी डाक! मेरी तो टांगें जवाब दे गईं।’
बाल कथा: दशहरे के मेले का सबसे डरावना शख्स निकला गांव का सीधा-सादा गौरी शंकर!
जाकी ने सिर पकड़ लिया। ‘मैं क्या करूं? काम ही इतना ज्यादा है!’ धीरे-धीरे जंगलवासियों का धैर्य जवाब देने लगा। सबसे बड़ी मुसीबत तब हुई, जब समय पर सूचना न मिलने के कारण जंगल के कई बच्चों की परीक्षा छूट गई। बस फिर क्या था! गुस्साए माता-पिता और दूसरे जानवर डाकखाने के सामने जमा हो गए। ‘यह कैसी डाक व्यवस्था है?’ हाथी दादा गरजे। ‘हमारे बच्चों का साल खराब हो जाएगा!’ बंदरिया चिल्लाई। एक-दो जानवरों ने तो उसे थप्पड़ भी मार दिया। जाकी सहम गया। उसी समय राजा शेर सिंह वहां पहुंच गए। ‘बस!’ उनकी गरज सुनकर सभी चुप हो गए। ‘किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। लेकिन जाकी, तुम्हें भी अपनी व्यवस्था सुधारनी होगी।’ हल्ला-गुल्ला मचाकर सभी जानवर चले गए।
शेर सिंह ने जाकी को गंभीरता से देखा और कहा, ‘मैं आपको सात दिन का समय देता हूं। अगर सुधार नहीं हुआ तो मुझे आपको पद से हटाना पड़ेगा।’ जाकी की आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा, ‘महाराज, मैं पूरी मेहनत करता हूं।’ शेर सिंह बोले, ‘केवल मेहनत काफी नहीं होती। सही काम सही तरीके से करना भी जरूरी है।’
शेर सिंह चले गए। जाकी देर तक चुप बैठा रहा। उसी शाम पड़ोसी जंगल के पोस्टमास्टर भोलू को यह बात पता चली। भोलू और जाकी पुराने मित्र थे। भोलू तुरंत जाकी के पास पहुंचा। अगली सुबह भोलू, जाकी के साथ समय से पहले डाकखाने पहुंच गया। भोलू ने देखा कि गब्दू गधा चौकीदार था। लेकिन वह सुबह देर से उठता था। स्टेशन से डाक लाने का काम बीनू और हैप्पी कर रहे थे। दोनों एक साथ ढेर सारी बोरियां उठाकर आते और फिर डाक बांटने निकलते। इससे उनके पास समय ही नहीं बचता था। डाक की छंटाई का काम मोनू बंदर करता था। वह फुर्तीला तो बहुत था, लेकिन घंटों एक जगह बैठकर डाक छांटना उसे बिल्कुल पसंद नहीं था।
बाल कथा: ‘मैं ही राम बनूंगा’ कहने वाला करण हनुमान बना, फिर मंच पर जो हुआ उसने उसे बदल दिया
भोलू ने दो दिन तक सब कुछ देखा। तीसरे दिन उसने जाकी से कहा, ‘मित्र, तुमने किसी को उसकी क्षमता के अनुसार काम नहीं दिया है। गब्दू को चौकीदार की ड्यूटी से हटाओ। उसको सुबह रेलवे स्टेशन से डाक लाने की जिम्मेदारी दो। वह ताकतवर है और एक बार में कई बोरियां उठा सकता है।’
चौकीदारी की जिम्मेदारी कोकू मुर्गे को दी गई। गब्दू रास्ता न भूल जाए, इसके लिए डागी कुत्ते को उसके साथ भेजा गया। अब बीनू बकरी और हैप्पी हिरण को नजदीकी इलाकों में डाक बांटने की जिम्मेदारी मिली। डाक छांटने की जिम्मेदारी जाकी जिराफ को दी गई। भोलू ने कहा, ‘तुम्हारी लंबी गर्दन और तेज नजर छंटाई में बहुत काम आएगी। तुम ऊपर से सारे खानों और बोरियों को आसानी से देख सकते हो।’ मोनू बंदर को दूर-दराज के इलाकों में डाक बांटने का काम दिया गया।
गब्दू अब सुबह समय पर स्टेशन पहुंचने लगा। कोकू उसे समय पर जगा देता और डागी रास्ता दिखाता। वह एक ही चक्कर में सारी डाक उठा लाता। जाकी डाक छांटता। मोनू
