Eat That Frog Book Review: हम सब ज़िंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन सफलता हर किसी को क्यों नहीं मिलती? क्या सफल लोगों के पास कोई अलग फॉर्मूला होता है? ब्रायन ट्रेसी की किताब ‘Eat That Frog’ इसी सवाल का जवाब देती है।

यह किताब बताती है कि अगर आप अपने सबसे कठिन और सबसे महत्वपूर्ण काम को पहले करना सीख लें, तो आपकी प्रोडक्टिविटी, फोकस और रिजल्ट्स- तीनों बदल सकते हैं।

किताब के नाम का अर्थ

ब्रायन ट्रेसी कहते हैं- अगर आपको दिन में एक मेंढक खाना ही है, तो उसे सुबह-सुबह खा लो, ताकि पूरे दिन आपको यह सुकून रहे कि इससे बुरा कुछ नहीं होगा। यहां किसी असली मेंढक की बात नहीं है, बल्कि उस काम का प्रतीक है जिसे हम सबसे ज़्यादा टालते हैं, जिससे डरते हैं, लेकिन जो हमारे जीवन के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है।

किताब की मूल सोच

Eat That Frog एक प्रभावशाली प्रोडक्टिविटी और टाइम मैनेजमेंट की किताब है। यह सिखाती है कि हम दिन में कितना काम करते हैं इससे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम किन कामों को प्राथमिकता देते हैं। हम अक्सर कहते हैं-

“टाइम मिलेगा तो जिम करेंगे”

“टाइम मिलेगा तो किताब पढ़ेंगे”

लेकिन सच्चाई यह है कि फुरसत कभी अपने आप नहीं मिलती। काम हमेशा समय से ज़्यादा होते हैं। ब्रायन ट्रेसी समझाते हैं कि हमें समय नहीं, बल्कि खुद को मैनेज करना सीखना होगा।

किताब की मुख्य सीख
• अपने लक्ष्यों को वर्तमान काल (Present Tense) में लिखें
• दिन की शुरुआत सबसे मुश्किल काम से करें
• अगर दो काम ज़रूरी लगें, तो जो ज़्यादा डराता है, वही पहले करें
• काम की प्राथमिकता समझें

80/20 नियम

ब्रायन ट्रेसी किताब में Pareto Principle (80/20 रूल) बताते हैं- आपके 20% काम, 80% परिणाम देते हैं। इसलिए जब तक वे 20% सबसे अहम काम पूरे न हों, बाकी कामों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

टाइम और एनर्जी मैनेजमेंट

लेखक बताते हैं कि Time Management एक स्किल है, जिसे सीखा और सुधारा जा सकता है। इसके लिए:
• बड़े काम को छोटे हिस्सों में बाँटें
• नींद, भोजन और ब्रेक्स को गंभीरता से लें
• मल्टीटास्किंग से बचें, एक समय में एक काम पर फोकस करें

ABCDE मेथड

ब्रायन ट्रेसी का ABCDE मेथड किताब का बेहद उपयोगी टूल है:
• A – बहुत ज़रूरी काम (न करने पर नुकसान)
• B – ज़रूरी, लेकिन A जितना नहीं
• C – करने या न करने से ज़्यादा फर्क नहीं
• D – जो किसी और को सौंपे जा सकते हैं
• E – जिन्हें पूरी तरह छोड़ा जा सकता है

यह तरीका काम पर स्पष्टता और फोकस लाता है।

Book Review: ‘आप अपने सबसे बड़े दुश्मन हैं’- The Mountain Is You किताब वही कहती है जो गीता में लिखा है

मेरी राय

Eat That Frog किताब में कोई मोटिवेशनल भाषण नहीं है बल्कि ये एक प्रैक्टिकल एक्शन गाइड की तरह है। जो सिखाती है कि सफलता चाहिए तो पहले प्लान बनाना जरूरी है। ये किताब काम शुरू करने के डर को कम करती है, स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और नए बिज़नेस शुरू करने वालों के लिए यह किताब बेहद उपयोगी है।

Eat That Frog एक इंटरनेशनल बेस्टसेलर किताब है जो हिंदी में भी उपलब्ध है। किताब मंजुल पब्लिशिंग हाउस से पब्लिश हुई है।

यहां क्लिक करके पढ़ें जेम्स क्लियर की किताब ‘एटॉमिक हैबिट’ का रिव्यू।