तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। उनके नेतृत्व में बीएनपी ने फरवरी 2026 में हुए बांग्लादेश चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की। तारिक रहमान बांग्लादेश चुनाव 2026 से पहले ही अपने देश वापस लौटे हैं।
साल 2007–08 के राजनीतिक संकट के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वे कई सालों से लंदन (यूके) में रह रहे हैं और वहीं से पार्टी की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।