सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से आने वाली थी। भारत-चीन के बीच 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित एक्शन-वॉर ड्रामा फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
यह फिल्म युद्ध के बीच शांति का संदेश देती है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।