भारत टैक्सी (Bharat Taxi) एक कोऑपरेटिव आधारित डिजिटल टैक्सी ऐप है। इसका मकसद कमर्शियल वाहन चालकों को Ola, Uber और रैपिडो जैसी प्राइवेट कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना है। खास बात है कि भारत टैक्सी के ड्राइवरों को ‘सारथी’ कहा जाएगा। इस ऐप में ग्राहकों को किसी तरह की सर्ज प्राइसिंग नहीं देनी होगी। पीक आवर्स में भी किराया फिक्स रहेगा।
राइड ऑप्शन के तौर पर कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी और इंटरसिटी ट्रैवल सपोर्ट मिलेगा। लाइव ट्रैकिंग, कॉन्टैक्ट के साथ राइड शेयरिंग और अलग-अलग भाषओं में 24/7 सपोर्ट मिलेगा। यह ऐप ऐंड्रॉयड व iOS प्लेटफॉर्म पर यात्रियों (Bharat Taxi) और ड्राइवर्स (Bharat Taxi Driver) के लिए उपलब्ध है।