bangladesh cricket

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को द टाइगर्स के नाम से भी जाना जाता है। इसका संचालन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) करता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम टेस्ट, वनडे, इंटरनेशनल (ODI) और टी20 इंटरनेशनल (T20I) तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यीय टीम है। बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में भारत के खिलाफ ढाका में खेला था। उस मैच में उसे 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली 10वीं टीम है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 1977 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का एसोसिएट सदस्य बन गया। उसने अब तक 6 आईसीसी ट्रॉफियों के लिए प्रतिस्पर्धा की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का पहला प्रवेश 1979 में इंग्लैंड में आईसीसी ट्रॉफी में हुआ। 31 मार्च 1986 को बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। बांग्लादेश ने 1997 में मलेशिया में आईसीसी ट्रॉफी जीती और 1999 में इंग्लैंड में हुए क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान और स्कॉटलैंड को हराया, जिसे उस समय का बड़ा उलटफेर माना गया था। 26 जून 2000 को बांग्लादेश को आईसीसी की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई। बांग्लादेश के नाम टेस्ट (2000 और 2002 के बीच 21) और वनडे (2001 और 2004 के बीच 23) में लगातार सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड है। पूर्ण सदस्य बनने के बाद उसे 1999 विश्व कप के बाद अपनी पहली वनडे जीत के लिए 2004 तक इंतजार करना पड़ा, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ था। बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ थी, जहां दूसरे मैच को ड्रॉ कराकर बांग्लादेश ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। बांग्लादेश ने 2009 में 2 टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज का दौरा किया और दोनों जीतकर अपनी पहली विदेशी टेस्ट श्रृंखला जीत हासिल की। बांग्लादेश ने 17 जून 2023 तक 138 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 18 में जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने 23 सितंबर 2023 तक 423 वनडे मैच में 154 मैच जीते हैं। बांग्लादेश ने 153 टी20 इंटरनेशनल मैच में भी खेले हैं। इनमें से उसने 57 में जीत हासिल की है। बांग्लादेश की प्रमुख उपलब्धियों में 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक पहुंचना, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में क्वार्टर फाइनल खेलना, तीन एशिया कप (2012, 2016 और 2018 में) और 2018 में निदाहास ट्रॉफी में उपविजेता रहना है।


Read More
Bangladesh vs Pakistan, BAN vs PAK Test, WTC Points Table
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच में चटाई धूल; WTC की अंकतालिका में फेरबदल, भारत के लिए बढ़ गया खतरा

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 104 रन से जीता है। इस मैच…

ICC Rankings, Abhishek Sharma, Bangladesh Team
ICC Rankings: अभिषेक नंबर 1, संजू-तिलक को फायदा, बुमराह की भी छलांग; पाकिस्तान को हराने का बांग्लादेश को फायदा

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। टी20 बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा की…

BAN vs PAK 3rd ODI, Taskin Ahmed, Salman Ali Agha
BAN vs PAK: पाकिस्तान की फिर बेइज्जती, बांग्लादेश ने ODI सीरीज में 2-1 से हराया; सलमान आगा का शतक बेकार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक बार फिर से किरकिरी हो गई। टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 से बाहर होने…

BAN vs PAK 3rd ODI, Tanzid Hasan Tamim
BAN vs PAK: तंजिद का पहला इंटरनेशनल शतक, निर्णायक वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 का लक्ष्य

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले खेलते हुए तीसरे वनडे में 291 रन का लक्ष्य दिया है। यह सीरीज 1-1 की…

Bangladesh cricket board, BCB, T20 World Cup 2026, Mustafizur Rahman
टी20 वर्ल्ड कप: खिलाड़ियों का सपना एक सेकेंड में तोड़ दिया, बांग्लादेश के सहायक कोच ने पूर्व खेल सलाहकार को बताया झूठा

बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड…

mark boucher, T20 World Cup 2026, Bangladesh cricket, Pakistan, ICC,
T20 World Cup 2026: मार्क बुचर की बांग्लादेश और पाकिस्तान को दो टूक, ICC के फैसले को बताया सही

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने कहा है कि ICC का फैसला एकदम सहीहै। इस फैसले को आने वाले…

T20 World Cup 2026, Bangladesh, Bangladesh Cricket Board, Bangladesh Cricket, ICC, Bangladesh T20 World Cup, BCB, T20 World Cup 2026, T20 World Cup News, Bangladesh Cricket News
बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कहा- अब मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे

बांग्लादेश की टीम को अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया है। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह…

T20 World Cup 2026, Bangladesh, Pakistan, Shahid Afridi, ICC, Champions Trophy,
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटाए जाने पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, ICC पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र करते हुए कहा है कि उस वक्त भारत ने…

ICC, Pakistan, T20 World Cup 2026, ICC Threat Pakistan, International Cricket Council,
बांग्लादेश का समर्थन करने पर ICC ने पाकिस्तान को चेताया, एशिया कप से भी कट सकता है पत्ता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने पाकिस्तान को बांग्लादेश का समर्थन करने को लेकर चेताया है। आईसीसी ने…

T20 World Cup 2026, Bangladesh Cricket Board, ICC, Bangladesh vs India cricket dispute
स्वतंत्र सुरक्षा जांच, कई दौर की बातचीत, T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर करने पर ICC ने क्या कहा?

आईसीसी ने भारत में बांग्लादेश नेशनल टीम को किसी भी तरह का सुरक्षा खतरा न होने पर बीसीबी की मैचों…

Bangladesh cricket team, T20WC 2026, T20 World Cup 2026, ICC, Bangladesh out of T20 World Cup 2026
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, स्कॉटलैंड की टीम को किया गया शामिल; ICC ने लिया फैसला

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश को आथिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया है…

अपडेट