तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बन चुके रेवंत रेड्डी इस बार कामारेड्डी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 17वीं लोकसभा में मल्कागिरी से कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। इस बार कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा के चुनाव में उतारा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर उन्हें सीएम पद सौंप सकती है।
रेवंत रेड्डी ने अपने सियासी करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। 2006 में निकाय चुनाव लड़ वे निर्दलीय ही जीत गए थे। साल 2007 में उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी ज्वॉइन की और वहां से तेलंगाना की मुख्य सियासत में सक्रिय हो गए।
2009 में टीडीपी ने उन्हें कोडंगल से टिकट दिया था और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए तब के कांग्रेस के पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी को करारी शिकस्त देने का काम किया था। 2017 में रेड्डी ने टीडीपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था और 2021 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जैसा बड़ा पद भी दे दिया गया। इस बार प्रचार से लेकर रणनीति बनाने में रेवंत रेड्डी की सक्रिय भूमिका मानी जा रही है।
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, “मैं एक भाई के उपहार के रूप में ‘इंदिराम्मा’ साड़ियां बांटकर आपको धन्यवाद दे रहा हूं। लेकिन केटीआर को देखिए। वह पारिवारिक संपत्ति साझा करने को तैयार नहीं थे और उन्होंने अपनी बहन को घर से निकाल दिया। यह वही बहन है जो जेल की सजा काटकर और कई मामलों का सामना करने के बाद घर लौटी थी।”

Srisailam Tunnel Collapse: श्रीशैलम में रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा; सुरंग में आठ लोग अभी भी फंसे

Union Budget 2024: Revanth Reddy बोले ‘मैंने PM Modi से बड़े भाई की भूमिका निभाने का आग्रह किया…’ | INDIA BLOC Protest

Chandrababu Naidu and Revanth Reddy ने गले लगकर कई विषयों पर की चर्चा, देखें रिपोर्ट | Jansatta