दिल्ली। एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 83 फीसदी भारतीय चीन को एक बहुत बड़े सुरक्षा खतरे के रूप में देखते हैं, उसके बावजूद 63 फीसदी भारतीय उसके साथ संबंध मजबूत करने के पक्ष में हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि घपले और घोटाले कल चार साल पूरा करने जा रही संंप्रग-दो की कमियां रही हैं । संप्रग कल सत्ता में लगातार नौ साल भी पूरा करेगी ।
नयी दिल्ली। कर्नाटक के रूप में दक्षिण भारत के पहले और एकमात्र राज्य में आई सत्ता को गंवाने का विशलेषण करते हुए भाजपा ने कहा कि देश भाजपा को कांग्रेस की तरह करप्ट नहीं, बल्कि करेक्ट देखना चाहता है।
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि बालिग महिला मित्र की सहमति से यौन संबंध स्थापित करने वाले व्यक्ति पर बलात्कार के आरोप में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता बशर्ते उसकी महिला मित्र से विवाह करने की मंशा हो।
पटना। बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में साथ रहने पर सीटें बढ़ने और अलग होने पर दोनों दलों को नुकसान होने के बारे में लगाये जा रहे कयास पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका गठबंधन कायम है।
नयी दिल्ली। आईपीएल मैचों में स्पॉट-फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद आज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे अनैतिक काम में शामिल पाए जाने के दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए ।
नयी दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर आज भी जारी रहा। राजस्थान का चुरू सर्वाधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल। मध्यप्रदेश में नमक की खरीदी में करोडों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कांगे्रस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मप्र नागरिक आपूर्ति निगम की वर्तमान दोषपूर्ण नमक खरीदी प्रक्रिया
अंबरीश कुमार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने देश के सबसे बड़े सूबे को अप्रत्यक्ष ढंग से नरेंद्र मोदी के हवाले कर दिया है। जिन अमित शाह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है वे नरेंद्र मोदी के सिपहसालार हैं, तो संघ के