मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
गडकरी को पाक साफ बताये जाने पर भाजपा का मजाक उड़ाया दिग्विजय ने PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 16:04

नई दिल्ली। सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘गुरूमूर्ति क्या भाजपा के कैग हैं?’’ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :आरएसएस: के विचारक एस गुरूमूर्ति द्वारा भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी के कारोबार के आतंरिक परीक्षण के बाद उन्हें पाक साफ बताये जाने पर भाजपा का आज मजाक उड़ाया और आश्चर्यजनक लहजे में कहा कि क्या वह :गुरूमूर्ति: भाजपा के कैग हैं?

भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए सिंह ने कल याद दिलाया था कि अतीत में गडकरी ने भ्रष्टाचार के मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बचाव किया था।
सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘येदियुरप्पा के भ्रष्टाचार पर गडकरी ने कहा था, ‘वह अनैतिक है लेकिन गैरकानूनी नहीं। अब गडकरी की फर्जी कंपनियों पर भाजपा का जबाव है, ‘न तो गैरकानूनी और न ही अनैतिक’। जय हो भाजपा।’’
गडकरी को उनकी कंपनियों के कामकाज पर भाजपा के कोर ग्रूप द्वारा पाक साफ बताये जाने के बाद भी उनके अध्यक्ष बने रहने को लेकर पार्टी में मतभेद बरकरार है।
गुरूमूर्ति


ने कल भाजपा कोर ग्रूप के सामने गडकरी की पूर्ति सुगर एंड पावर लिमिटेड में निवेश पर प्रेजेंटेशन पेश किया था।
भाजपा पर अक्सर निशाना साधने वाले कांग्रेस महासचिव ने कहा है,‘‘गडकरी को लेकर सैद्धांतिक रूख अपनाने पर आडवाणी की मैं सराहना करता हूं। आडवाणी संघर्ष करो, जसवंत, यशवंत और राम :जेठमलानी: आपके साथ है।’’
सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा सांसद जेठमलानी ने गडकरी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि उनके साथ जसवंत सिंह और यशवंत सिन्हा भी हैं।
ट्विटर पर अपने बयान में सिंह ने आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है, ‘‘आडवाणीजी जन्म दिन मुबारक हो। आप शतायु हों।’’
इसी बीच कांग्रेस नेता शकील अहमद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
अहमद ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘प्रधानमंत्री को ‘मौन मोहन सिंह’ करार देने के बाद नरेंद्र मोदी स्वयं ही गडकरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप पर मौन बनने के लिए बाध्य हो गए है। ईश्वर वास्तव में महान है।’’ै

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?