|
Monday, 18 March 2013 14:54 |
|
नयी दिल्ली (भाषा)। मुलायम सिंह यादव के खिलाफ केंदीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज सपा सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी की तथा साथ ही केंदीय मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की।
सदन में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्य शैलेन्रद कुमार ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्मा को अपनी इस कथित टिप्पणी कि ''आतंकवादियों से रिशते हैं मुलायम के'' के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। वर्मा ने तत्काल स्पष्ट किया कि उन्होंने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है और इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा है।’’ लेकिन सपा के सदस्य अपनी बात पर
अड़े रहे और आसन के समक्ष आकर वर्मा द्वारा माफी मांगे जाने तथा उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग करने लगे। सपा नेता मुलायम सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कल लखनउच्च् में मुसलमानों का सम्मेलन था जिसमें अनेक मुस्लिम संगठनों के मौलानाओं और उलेमाओं ने देश की तरक्की और आपसी भाईचारे के बारे में सराहनीय भाषण दिए। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे और उन्होंने भी मुस्लिम समाज के समक्ष पेश आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि वह अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे क्योंकि सच्चर आयोग ने भी समुदाय के सामाजिक Þ आर्थिक पिछड़ेपन के मुद्दे को उठाया है।
|
|
Last Updated on Monday, 18 March 2013 15:04 |