मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कोयला घोटाले पर प्रधानमंत्री से पद छोड़ने की अपील PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Monday, 18 March 2013 14:11

नयी दिल्ली (भाषा)। राज्यसभा में आज भाजपा ने कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितता के मामलों को उठाते हुए कहा कि सरकार के फैसले के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है तथा प्रधानमंत्री इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। भाजपा के प्रकाश जावड़ेकर ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा संप्रग सरकार राष्ट्रमंडल खेल, 2 जी आवंटन, कोयला ब्लॉक आवंटन, हेलीकाप्टर सहित तमाम घोटालों में घिर गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 51 लाख करोड़


रूपये के मूल्य का कोयला भंडार 140 कंपनियों को मुफ्त में आवंटित कर दिया है।
जावड़ेकर ने कहा कि इस आवंटन के लिए न तो नीलामी की गई और न ही यह वादा लिया गया कि इस कोयले से उत्पादित होने वाली बिजली कम दरों पर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय में सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटित करने के किसी आधार का खुलासा नहीं किया है। साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि अन्य कंपनियों को ब्लॉक क्यों आवंटित नहीं किए गए।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?