मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
ओड़िशा के पूर्व विधि मंत्री का बेटा दहेज मामले में गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 17 March 2013 12:31

भुवनेश्वर (भाषा)। ओड़िशा के पूर्व विधि मंत्री रघुनाथ मोहंती के बेटे राजाश्री मोहंती को उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए दहेज मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया। तीन दिन पहले मोहंती की पत्नी ने उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ओड़िशा पुलिस के मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ :एचआरपीसी: के एक दल ने कटक के पास चौधर में राजाश्री को गिरफ्तार किया।’’
हालांकि अधिकारी ने रघुनाथ मोहंती समेत परिवार के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि जांच चल रही है एवं जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
दहेज उत्पीड़न का आरोप लगने


के बाद रघुनाथ मोहंती ने 15 मार्च को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
राजाश्री मोहंती की आठ महीने पहले वर्षा सोनी चौधरी से शादी हुई थी।
मोहंती ने अपनी पत्नी द्वारा अपने खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद ओड़िशा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उनकी पत्नी ने 14 मार्च की रात को बालेश्वर में 25 लाख रुपए, एक गाड़ी और दूसरे मूल्यवान सामानों की मांग करने का आरोप लगाते हुए उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इस बीच रघुनाथ मोहंती की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गयी है। वह विधानसभा से अनुपस्थित रह रहे हैं और उनका मोबाइल फोन बंद पड़ा हुआ है।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?