मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
अखबार में अपने से छेड़छाड़ की खबर देखकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Sunday, 17 March 2013 11:40

मुरादाबाद (भाषा)। अखबार में अपने से छेड़खानी की खबर देखकर बुधवार को खुद को आग लगाने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने आज दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिविल लाइन्स थाने के निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया, ‘‘ग्यारहवीं की इस छात्रा पर सोमवार को तीन युवकों ने हमला किया और कथित तौर पर उससे छेड़खानी की तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे ।’’
कुमार ने बताया कि किशोरी उनसे बच कर भागने में सफल रही और उसने सिविल लाइन्स थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी ।
बाद में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
लेकिन एक हिन्दी अखबार द्वारा


कथित तौर पर लड़की की तस्वीर प्रकाशित किए जाने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया ।
परिवार के अनुसार, अखबार में छपी खबर से किशोरी को बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई और उसने खुद को आग लगा ली ।
कुमार ने बताया, ‘‘स्थानीय हिन्दी अखबार में घटना के संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी । सूचनाओं के मुताबिक, इस बात से दुखी किशोरी ने खुद को आग लगा ली ।’’
उसे 90 प्रतिशत जलने के बाद बुधवार को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया ।
आज सफदरजंग अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया ।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?