|
Wednesday, 13 March 2013 15:29 |
प्रतापगढ़ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस उपाधीक्षक की हत्या की जांच कर रही सीबीआई के वाहन पर पथराव करने वाले विक्षिप्त व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस उपाधीक्षक जिया-उल-हक की गत दो मार्च को हुई हत्या के मामले की जांच में लगी सीबीआई के एक वाहन पर कल देर रात माणिकपुर इलाके में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने दो-तीन पत्थर मारे थे। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आयी थी, लेकिन उसके हंगामा करने पर पुलिस ने
उसकी दिमागी हालत को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त सीबीआई के वाहन में चालक तथा एक सिपाही बैठा था और किसी को कोई चोट नहीं लगी। गौरतलब है कि कुंडा के पुलिस उपाधीक्षक...क्षेत्राधिकारी जिया-उल-हक को गत दो मार्च की रात को बलीपुर के प्रधान नन्हें यादव की हत्या के बाद मौके पर पहुंचने पर उग्र भीड़ ने मार डाला था। सीबीआई हक, यादव तथा उसके भाई सुरेश की हत्या की जांच कर रही है।
|