मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भारत पाक टेस्ट श्रृंखला देखना चाहता हूं: जहीर अब्बास PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 12:32

कराची, नौ नवंबर (एजेंसी) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला की बहाली पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि एक दिन दोनों टीमों के बीच पूरी टेस्ट श्रृंखला देखने को मिलेगी। पाकिस्तानी टीम के आगामी भारत दौरे के बारे में जहीर ने कहा ,‘‘मैं चाहता हूं कि दोनों देश टेस्ट श्रृंखला खेलें । इस दौरे से भी दोनों देशों के बीच सौहार्द्र पैदा होगा ।’’
पाकिस्तानी टीम अगले महीने भारत दौरे पर दो टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी । दोनों देशों के बीच नवंबर 2007 के बाद यह


पहली द्विपक्षीय श्रृंखला है ।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मीडिया ने आपसी क्रिकेट संबंधों की बहाली में अहम भूमिका निभाई है ।
जहीर ने यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनने के लिये आवेदन किया है । पाकिस्तान के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से एक जहीर ने कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है । 
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी । मुझे लगा कि यह सही समय है जब मुझे टीम को अपनी सेवायें देनी चाहिये ।’’

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?