मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
लाइफस्टाइल ब्रांड ने किया फुटबालर राबिन के साथ करार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 12:31

नयी दिल्ली (एजेंसी) भारतीय फुटबाल में पहली बार लाइफस्टाइल ब्रांड मेडिफिट एंड चिसेल ने राष्ट्रीय टीम के स्ट्राइकर राबिन सिंह को अपने फिटनेस सेंटर, स्पा और फैशन एक्सेसरीज की श्रृंखलाओं का ब्रांड दूत बनाया है। बेंगलूर में चिसेल के रिलांच के मौके पर राबिन को अगले साल के लिये इसका


ब्रांड दूत बनाया गया ।
ईस्ट बंगाल का यह स्ट्राइकर फिटनेस सेंटर , प्रेस कांफ्रेंस और विभिन्न गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा ।
राबिन ने कहा ,‘‘ मैं चिसेल का शुक्रगुजार हूं । एक खिलाड़ी के लिये किसी फिटनेस ब्रांड से जुड़ना फख्र की बात है ।’’

 
 

आप की राय

क्या बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इस्तीफा दे देना चाहिए?