मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
विश्व सीरिज मुक्केबाजी में भारत की जगह अल्जीरिया PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 12:30

नयी दिल्ली (एजेंसी) विश्व सीरिज मुक्केबाजी में मुंबई फाइटर्स की जगह अल्जीरिया की डेजर्ड हाक्स टीम ने ले ली है। इस सेमी प्रोफेशनल लीग का दूसरा सत्र इस महीने के आखिर में शुरू हो रहा है ।
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ विश्व सीरिज मुक्केबाजी को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अल्जीरिया की डेजर्ट हाक्स टीम अब हमारे साथ है ।’’
ट्रांस स्टेडिया की


मुंबई फाइटर्स ने एक सत्र के बाद ही लीग से नाम वापिस ले लिया था । अभी तक टीम ने अपने इस फैसले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है लेकिन समझा जाता है कि पैसे की कमी और प्रशासनिक दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया ।
टीम से जुड़े एक मुक्केबाज ने कहा ,‘‘ वे ऐसी व्यवस्था से तंग आ गए थे जो टीम की बिल्कुल मदद नहीं कर रही थी ।’’

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?