मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
प्रतिबंध हटने के बाद बीसीसीआई से जुड़ना चाहते हैं अजहर PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 18:11

नई दिल्ली। आजीवन प्रतिबंध हटाये जाने से राहत महसूस कर रहे पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज यहां कहा कि यदि उन्हें पेशकश की जाती है तो वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़ना चाहेंगे जिसने उनपर 12 साल पहले मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण प्रतिबंध लगाया था।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने खिलाड़ी से राजनीतिज्ञ बने अजहर पर लगा बीसीसीआई का प्रतिबंध आज खारिज कर दिया। अजहर को जब यह खबर मिली तो वह खुशी से झूम उठे और उनको यहां लोधी गार्डन्स स्थित उनके सरकारी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक अजहर ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आखिरकार यह प्रतिबंध हट गया। 12 साल का समय काफी लंबा होता है लेकिन मैंने


धैर्य बनाये रखा और आखिर सचाई की जीत हुई। वास्तव में आज मेरे लिये बहुत बड़ा दिन है। ’’
अपने 17 साल के करियर में 99 टेस्ट और 334 एकदिवसीय मैच खेलने वाले अजहर ने कहा कि वह बीसीसीआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे और यदि अवसर मिलता है तो वह देश की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था से भी जुड़ना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा। मैं इसके लिये किसी को दोषी नहीं मानता। बीसीसीआई आगे क्या कदम उठाता है यह उसका काम है। मैंने बचपन से क्रिकेट खेली है और 17 साल भारत की तरफ से खेला हूं। मैं इस खेल को वापस कुछ देना चाहता हूं। यदि मुझे बोर्ड से कोई पेशकश मिलती है तो मैं निश्चित तौर पर उससे जुड़कर क्रिकेट के विकास में अपना योगदान देना चाहूंगा। ’’

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?