मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सचिन, जहीर की गैर मौजूदगी में भी रोहित आत्मविश्वास से ओतप्रोत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 15:27

जयपुर। सचिन तेंदुलकर और जहीर खान की गैर मौजूदगी में भी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को यकीन है कि उनकी टीम कल से यहां शुरू हो रहे रणजी मैच में राजस्थान पर भारी पड़ेगी।
अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने कहा कि तेंदुलकर और जहीर की कमी खलेगी लेकिन मुंबई की टीम उनके बिना खेलने की अभ्यस्त है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने रेलवे के खिलाफ पहले मैच में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और उनकी कमी खलेगी । लेकिन वे एक मैच खेलने ही आये थे । मुंबई की टीम उनके बिना खेलने की आदी है क्योंकि वे भारत के लिये खेलते रहे हैं ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास सरदुल ठाकुर


और अखिल हेर्वाडकर जैसे युवा है जो कड़ी चुनौती दे सकते हैं । मानसरोवर मैदान का विकेट हमारे लिये नया है क्योंकि हमें सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेलने की आदत है ।’’
दूसरी ओर पहली पारी में बंगाल से पिछड़कर अंक गंवाने वाली राजस्थान की टीम मुंबई की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी ।
मेजबान कप्तान रिषिकेश कानिटकर ने कहा ,‘‘ मुंबई की टीम में भले ही सचिन और जहीर नहीं हैं लेकिन हम उन्हें हलके में नहीं लेंगे । हमें मुंबई क्रिकेट की गहराई का इल्म है ।’’
उन्होंने हालांकि कहा ,‘‘ पंकज सिंह की अगुवाई में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है । कुछ अच्छे स्पैल के जरिये हम मुंबई पर दबाव बनायेंगे ।’’

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?