|
Thursday, 08 November 2012 13:52 |
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस महीने हाई परफार्मेंस लेवल तीन और मास्टर्स कोचिंग कोर्स के संचालन के लिये आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों की टीम को आमंत्रित किया है।
पीसीबी ने कहा कि रास टर्नर, एलेन कैंपबेल, डेविड मान और नताशा कैंपबेल कोचों के लिये आयोजित इस कोर्स का संचालन करेंगे । बोर्ड
के एक प्रवक्ता ने कहा ,‘‘ हम पहली बार एलीट पाकिस्तान मास्टर्स लेवल चार का कोर्स भी करा रहे हैं । दोनोें कोर्स साथ में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पर 11 से 16 नवंबर तक होंगे ।’’ प्रवक्ता ने बताया कि कोर्स में कई पूर्व टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भाग ले रहे हैं ।
|