|
Thursday, 08 November 2012 13:51 |
कराची। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद युसूफ ने प्रेसिडेंट ट्राफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं देने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लिया है।
युसूफ ने कहा ,‘‘ मुझे बोर्ड का रवैया समझ में नहीं आता । एक तरफ तो चयनकर्ता कहते हैं कि फार्म और फिटनेस साबित करने के लिये मैं घरेलू क्रिकेट खेलूं और दूसरी ओर बोर्ड मुझे टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दे रहा ।’’ युसूफ ने नवंबर 2010 के बाद
से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है । घरेलू सत्र में कई बैंकों ने उन्हें खेलने की पेशकश दी थी लेकिन मजहबी कारणों से उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया । हाल ही में पोर्ट कासिम ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वे युसूफ को उनकी टीम के लिये खेलने की अनुमति दे । युसूफ ने कहा ,‘‘ मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहता हूं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वापसी करने में सक्षम हूं । मुझे बोर्ड के जवाब का इंतजार है ।’’
|