|
Wednesday, 07 November 2012 20:29 |
कोलकाता (एजेंसी) सेना एकादश ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में चार गोल दागकर एयर इंडिया को आज यहां 117वें अखिल भारतीय बेटन कप हाकी टूर्नामेंट में 4 . 4 से बराबरी पर रोककर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
एयर इंडिया, गत चैम्पियन इंडियन आयल और पंजाब नेशनल बैंक पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। सेना एकादश को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथे टीम के फैसले के लिए कल दक्षिण मध्य रेलवे और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। लगातार दो जीत के साथ पहले ही
सेमीफाइनल में जगह बना चुकी एयर इंडिया की टीम ने आक्रामक शुरूआत की और अर्जुन हलप्पा :14वें और 46वें मिनट:, बीरेंद्र लाकड़ा :44वें मिनट: और जोगा :51वें मिनट: के गोल की मदद से 4 . 0 की मजबूत बढ़त बना ली। सेना की टीम ने हालांकि 55वें मिनट में एलिजेर लाकड़ा के गोल की मदद से वापसी की। टीम ने इसके बाद मुकेश लाकड़ा :56वें मिनट:, मिलाम मुथप्पा :67वें मिनट: और चितरंजन सिंह :68वें मिनट: की गोल की मदद से स्कोर 4 . 4 से बराबर कर दिया। महज औपचारिकता के एक अन्य मैच में हाकी भोपाल ने आरसीएफ कपूरथला को 5 . 3 से हराया।
|