|
Thursday, 28 February 2013 19:58 |
|
नयी दिल्ली (भाषा)। दिल्ली की एक अदालत ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ संबंधी टिप्पणी पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने वाली एक याचिका पर आज अपना फैसला टाला दिया।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विप्लव डबास ने अपना आदेश पांच मार्च के लिए टाल दिया। इससे पहले अदालत ने आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग की शिकायत पर अपने आदेश के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की थी लेकिन इसे फिर आज के लिए टाल दिया था। शिकायतकर्ता ने शिंदे के
खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था कि शिंदे ने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने, उन्हें बदनाम करने और उनके धर्म तथा विश्वास का अपमान करने के इरादे से अपने शब्दों से लांछन लगाया जो राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक है। शिकायत पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा था कि शिंदे ने किसी गलत इरादे से ‘हिन्दू आतंक’ संबंधी टिप्पणी नहीं की और वह इसके लिए खेद भी जता चुके हैं।
|
|
Last Updated on Thursday, 28 February 2013 20:02 |