|
Wednesday, 27 February 2013 22:35 |
|
नयी दिल्ली । ‘अनुभूति’ डिब्बे में सफर करना शताब्दी ट्रेनों के फर्स्ट एसी एक्जक्यूटीव क्लास से डेढ़ गुणा ज्यादा महंगा होगा।
इस साल के रेल बजट में प्रस्तावित विशेष एसी लक्जरी क्लास ‘अनुभूति’ डिब्बे में सफर करना शताब्दी ट्रेनों के फर्स्ट एसी एक्जक्यूटीव क्लास से डेढ़ गुणा ज्यादा महंगा होगा। रेलवे शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अनुभूति डिब्बे जोड़ने जा रही है ताकि यात्रियों को ज्यादा आरामदेह यात्रा मिले। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज यहां कहा, ‘‘हम परीक्षण के तौर पर एक शताब्दी ट्रेन में यह शुरू करेंगे और उसके बाद फिर अनुभूति डिब्बे अन्य सभी 16 शताब्दी ट्रेनों में जोडेÞ जायेंगे। ’’ उन्होंने
कहा कि इसी तरतह एक राजधानी को अनुभूति डिब्बे जोड़ने के लिए चुना जाएगा और फिर अन्य सभी 23 राजधानी सेवाओं में ये डिब्बे जोड़े जायेंगे। उसके बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रनों में चरणबद्ध तरीके से यह डिब्बे शुरू किये जायेंगे। जब बंसल से अनुभूति श्रेणी में सफर करने की भाड़े के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि शताब्दी ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास की तुलना में यह डेढ़ गुणा महंगा होगा। अपने पहले रेल बजट को यथार्थवादी करार देते हुए बंसल ने कहा कि ई टिकट प्रणाली में सुधार आने के बाद टिकट खिड़कियों पर बोझ घटेगा और चार महीने की एडवांस बुकिंग धीरे धीरे कम हो जाएगी। (भाषा)
|
|
Last Updated on Wednesday, 27 February 2013 22:39 |