मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
रेल बजट में ‘कहीं खुशी, कहीं गम’: द्रमुक PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 27 February 2013 17:34

चेन्नई (भाषा)। संप्रग सरकार की एक प्रमुख सहयोगी द्रमुक ने रेल बजट को ‘खुशियों और निराशा दोनों से भरा’ करार दिया और कहा कि मालभाड़े की दर में बढ़ोत्तरी और तत्काल बुकिंग के शुल्क में वृद्धि से इसका इस्तेमाल करने वाले प्रभावित होंगे। पार्टी प्रमुख एम करूणानिधि ने कहा कि यह ऐसे समय पर हुआ है जब सरकार ने किराये के समीक्षा की व्यापक अटकल के बावजूद सरकार ने यात्री किराया नहीं बढ़ाकर ‘खुशी’ दी ।
उन्होंने एक बयान


में कहा, ‘‘ऐसा कहा गया है कि मालभाड़े की दर में 5.8 फीसद की बढ़ोत्तरी होगी :जो: उद्यमियों और व्यापारियों को प्रभावित करेगी । इसी तरह से तत्काल की बुकिंग दर में प्रस्तावित वृद्धि से लोग प्रभावित होंगे ।’’
करूणानिधि ने याद दिलाया कि तमिलनाडु के लिये 14 नयी सेवायें और चार नये मार्गो का प्रस्ताव है और कहा कि इन्हें इसी वित्त वर्ष में प्रभावी किया जाना चाहिये और इसके लिये रेलवे को पर्याप्त धन मुहैया कराना चाहिये ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?