मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 27 February 2013 17:17

इंदौर (भाषा) मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज यहां दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक :पश्चिमी क्षेत्र: अनिल सिंह कुशवाह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय शुक्ला :19: और लोकेश भिलाला :20: के रूप में हुई है।
कुशवाह ने बताया कि दोनों बदमाश कथित तौर पर उस चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, खण्डवा व बड़वानी और उत्तरप्रदेश के ललितपुर के मंदिरों में चोरी की कम से कम 10 वारदातों को अंजाम दे


चुका है।
उन्होंने बताया कि गिरोेह के गिरफ्तार सदस्यों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और जीप बरामद की गयी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के पांच सदस्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
कुशवाह ने बताया कि पुलिस विस्तृत जांच करते हुए चोरी का वह माल बरामद करने की कोशिश में जुटी है, जिसे इस गिरोह ने अलग..अलग मंदिरोें से चुराया था।
उन्होंने कहा कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ के दौरान मंदिरों मेंं चोरी की बड़ी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?