|
Wednesday, 27 February 2013 09:38 |
अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय में आज यहां एक बलात्कार प ीड़ित ने ‘‘न्याय मिलने में देरी’’ का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश की ।
छब्बीस वर्षीय महिला ने आरोपी के वकील के छुट्टी पर होने के कारण आज अदालती कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद न्यायमूर्ति आशीर्ष देसाई के अदालत कक्ष में जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की।
सोला पुलिस के उपनिरीक्षक केएम दामोर ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह अभी बेहोश है और उसके द्वारा उठाए गए कदम का कारण पता लगाया जाना है। इससे पहले 23 जनवरी को सामूहिक बलात्कार की शिकार एक महिला ने यहां मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। (भाषा)
|