मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा करेंगी महिला जवान PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 26 February 2013 17:51

नयी दिल्ली (भाषा)। महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल की महिला कार्मिकों की चार कंपनियों का गठन किया गया है। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल :आरपीएफ: की आठ अतिरिक्त कंपनियों का गठन किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि आरपीएफ की भर्तियां की जा रही हैं, जिनमें दस प्रतिशत रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं । फील्ड यूनिटों में आरपीएफ की महिला कर्मिकों की उपस्थिति और अधिक


बढायी जाएगी ।
बंसल ने कहा कि सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए संवेदनशील खंडों में बहुत सी गाडियों का मार्गरक्षण राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ द्वारा किया जा रहा है । इसके अलावा महानगरों में महिला स्पेशल लोकल गाडियों का मार्गरक्षण आरपीएफ की महिला कार्मिकोंं द्वारा किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि कई जोनल रेल खंडों पर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराये गये हैं ताकि यात्री किसी अप्रिय घटना की रिपोर्ट आसानी से कर सकें और जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?