|
Tuesday, 26 February 2013 15:30 |
इंफाल (भाषा)। मणिपुर के मादक पदार्थ विरोधी तस्करी विभाग ने इंफाल हवाई अड्डे पर एक युवक के पास से आठ लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त कीं।
मणिपुर नारकोटिक्स एंड अफेयर्स आॅफ दि बॉर्डर :एनएबी: के प्रभारी अधिकारी आरके ब्रिकमजीत सिंह ने कहा कि विभाग कर्मियों ने रविवार को इंफाल के तुलीहाल हवाई अड्डे पर एक युवक के पास से 1,03,500 गोलियां जब्त कीं। जब्त दवाओं पर पेटास-टीआर लिखा था जिससे इसमें शूडोइफेड्राइन की भारी मात्रा के होने का
पता चलता है। ये दवाएं अलग-अलग आकार के तीन बक्सों में पायी गयीं। युवक की पहचान बिहार के तुलसीपुर निवासी राजकुमार राय के रूप में की गयी है। सिंह ने बताया कि इन बक्सों पर ‘श्री आर कुमार, थंगल बाजार, इंफाल’ का पता लिखा था लेकिन इन्हें भेजनेवाले का पता नहीं लिखा था। युवक को आगे की जांच के लिए बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने कहा कि दवाओं की कीमत बाजार में आठ लाख रुपए होगी।
|