मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
खेल पुरस्कार पा चुके लोगों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 26 February 2013 15:23

नयी दिल्ली (भाषा)। खेल को शुरू से ही प्रोत्साहित करती आ रही भारतीय रेलवे ने आज निर्णय किया कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी जो प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में यात्रा के लिए मान्य होगी। रेल मंत्री बनने के बाद अपना पहला बजट पेश करते हुए पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में कहा कि ओलंपिक पदक विजेताओं एवं ्रदोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाले मुफ्त पास अब अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की भांति राजधानी और शताब्दी गाडियों में यात्रा के लिए मान्य होंगे ।
उन्होंने कहा कि खिलाडियों को दिये गये सभी


कार्ड पासों, जिनसे वे राजधानी या शताब्दी गाडियों में यात्रा कर सकते हैं, अब वे उन्हीं पास पर दूरंतो गाडियों में भी यात्रा कर सकेंगे ।
खिलाडियों को लेकर बंसल की इन घोषणाओं पर सदन में बैठे सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया ।
बंसल ने कहा कि रेलवे के खिलाडी सुशील कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में पदक जीतकर लगातार दो बार ओलंपिक पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया है । उन्होंने बताया कि इस वर्ष रेलवे नौ राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं पहले ही जीत चुकी है और रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2012 से सम्मानित किया गया है ।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?