मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
आतंकी हमलों के लिये हमेशा मुसलमानों पर आरोप क्यों लगाया जाता है: अबू आजमी PDF Print E-mail
User Rating: / 3
PoorBest 
Tuesday, 26 February 2013 09:44

मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी ने आज आरोप लगाया कि देश में आतंकी हमलों का आरोप हमेशा मुसलमानों पर लगाया जाता है और यह दावा किया कि भेदभाव का यह नजरिया हाल ही में हुये हैदराबाद विस्फोटों की जांच में भी देखा जा सकता है।


/> महाराष्ट्र में सपा के प्रमुख एवं मुंबई के गोवंदी से विधायक आजमी ने पूछा कि बजरंग दल जैसे हिंदू अतिवादी समूहों या समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के एक मुख्य आरोपी फरार रामचंद्र कलसांगरा पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता, जबकि मुसलमानों को संदेह के आधार पर दोषी बताकर पकड़ा जाता है। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?