|
Monday, 25 February 2013 18:39 |
|
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के एक निर्दलीय विधायक ने आज राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे संसद हमला मामले में फांसी पर चढ़ाये गये मोहम्मद अफजल गुरू के अवशेषों को लौटाने की मांग को लेकर विधानसभा में उनके प्रस्ताव का ‘गंभीरता’ से समर्थन करें।
निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विधानसभा में एक प्रस्ताव सौंपकर अफजल गुरू के अवशेष लौटाने की मांग की है और मैं सभी राजनीतिक दलों खासकर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी :पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी: से गंभीर समर्थन की मांग करता हूं।’’ राशिद ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी से विधानसभा अध्यक्ष से यह
अनुरोध करने की अपील की कि वह जल्द से जल्द इस प्रस्ताव पर विचार करें। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में :आगामी सत्र के लिए: 69 प्रस्ताव सौंपे गये हैं और मेरे प्रस्ताव को लिया भी जा सकता है और नहीं भी लिया जा सकता। हालांकि मुद्दे के महत्व को देखते हुए उन्हें :एनसी और पीडीपी: को विधानसभा अध्यक्ष से इस प्रस्ताव को बिना मतदान के उठाने का अनुरोध करना चाहिए।’’ विधायक ने चेताया कि सरकार इस प्रस्ताव को खत्म करने के लिए कुछ भी कर सकती है लेकिन मैं उन्हें आगाह करता हूं कि वह ऐसा करके जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास नहीं करें।
|