मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
दिल्ली गैंगरेप : परिजन ने मुख्यमंत्री पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Monday, 25 February 2013 14:15

बलिया। दिल्ली की चलती बस में सामूहिक बलात्कार के कारण मौत की शिकार हुई लड़की के परिजन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
लड़की के भाई ने टेलीफोन पर बातचीत में ‘भाषा’ को बताया कि गत 11 जनवरी को मुख्यमंत्री जब उसके पैतृक गांव मेड़वार कलां स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने गये थे तो उन्होंने परिवार के चार लोगों को नौकरी देने का वादा किया था।
उन्होंने बताया कि अखिलेश के इस वादे के बाद अगले ही दिन परिवार के चार लोगों का बायोडाटा तथा अन्य जानकारियां बताये गये ई-मेल पर भेज दी गयी थी, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं


हुई।
लड़की के भाई ने बताया कि मुख्यमंत्री का वादा कोरा वादा साबित हो रहा है। परिवार के लोग नौकरी की बाबत बात करने के लिये उन्हें फोन करते हैं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता। यह उनकी वादाखिलाफी को जाहिर करता है।
गौरतलब है कि गत 16 दिसम्बर को दिल्ली की चलती बस में बलिया के मेड़वार कलां की मूल निवासी मेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया था। उससे बुरी तरह जख्मी उस लड़की की बाद में सिंगापुर के अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। उस वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था और देश में बलात्कार जैसे घिनौने अपराध के खिलाफ सख्त कानून बनाने की पहल हुई थी। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?